Yoga Shiksha Shibir 2025 at Kashmir
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के तत्वावधान मे २८ जून से ०७ जलाई २०२५ तक श्री रामकृष्ण महासम्मेलन आश्रम नागदंडी काश्मीर मे योग शिक्षा शिबीर संपन्न हुआ . १४ प्रतिभागी शिबीर मे सम्मिलीत हुए जो तामिळनाडू , मध्य प्रदेश , राजस्थान , आसाम , हरियाणा और जम्मू काश्मीर इत्यादी विभिन्न राज्यो से आयें . परिचय सत्र २७ जून को सायंकाल मे भजन , संध्या और भोजन के पश्चात लिया गया जिसमे प्रतिभागीयोंको शिबीर के सामान्य दिशानिर्देश बतायें गये . शिबीर का माध्यम हिंदी भाषा रहा शिबिरार्थीयों को ३ गणो मे विभाजित किया गया जिनका नाम ब्रह्मा , विष्णु , और महेश रखा गया . इस १० दिवसीय शिबीर मे प्रातःस्मरण , योगाभ्यास , प्राणायाम , श्रमसंस्कार , बौद्धिक कक्षा , मंथन , गीत अभ्यास और प्रेरणा से पुनरुत्थान इन सत्रो का समावेश रहा . योग के प्रात्यक्षिक सत्रो मे शिबिरार्थीयो को शिथिलीकरण व्यायाम , सूर्यनमस्कार , एवं विभिन्न आसन सिखाये गये जो एक विशिष्ट पद्धती से किये जाते हैं . प्राणायाम के अभ्यास मे शिबिरार्थीयों को प्राणायाम के एक व्यवस्थित क्रम मे प्रशिक्षित किया गया जो की एक विशेष अनुक्रम मे ...